छत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

वाड्रफनगर में जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुशवाहा ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल….

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के गौटियापारा में 27 जनवरी को जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुशवाहा ने मैदान में पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

7 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट..

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुल 10 दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जो 27 जनवरी से प्रारंभ होकर 7 फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। विजेता और उपविजेता के लिए नकद पुरस्कार क्रिकेट प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजकों ने आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है— विजेता टीम को ₹31,000 का नकद पुरस्कार उपविजेता टीम को ₹21,000 का नकद पुरस्कार इस घोषणा से खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल और अधिक बढ़ गया है।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला 

मुख्य अतिथि अनिल कुशवाहा ने उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें पूरे खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच ..

इस जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट से क्षेत्र के नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय आयोजकों एवं खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।

गणमान्य अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति ….

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल कुशवाहा के साथ
रामदेव जगते, नंदलाल सिंह, श्यामले, अमित खाखाराम, प्रताप आयाम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंतलाल धुर्वे, शिवमंगल आयाम, राजेंद्र कुशवाहा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं खेल प्रेमी (दर्शक) भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!