राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर थाना रघुनाथनगर में “एकता वृक्षारोपण अभियान” का हुआ आयोजन, फलदार पौधे लगाकर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


छत्तीसगढ़-बलरामपुर || रघुनाथनगर || आपको बता दें कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एकता वृक्षारोपण – एकता वृक्ष अभियान” के तहत थाना रघुनाथनगर एवं फॉरेस्ट रेंज रघुनाथनगर की संयुक्त टीम द्वारा थाना परिसर की बाउंड्री के अंदर फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
जहां इस अवसर पर रघुनाथ नगर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना रघुनाथनगर की पुलिस टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। जहां इसके साथ ही वन विभाग रघुनाथनगर की टीम ने भी इस अभियान में सहभागिता निभाई।
जहां इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अतुल उपाध्याय (रघुनाथनगर) तथा भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल (वाड्रफनगर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फलदार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनकी 150वीं जयंती पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करनें का प्रेरणादायी प्रयास है।








