CrimeNationalछत्तीसगढ़बलरामपुररघुनाथ नगररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

रघुनाथ नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 2.224 किलों गांजा के साथ मध्यप्रदेश का युवक हुआ गिरफ्तार, पुलिस नें NDPS ACT के तहत आरोपी युवक को भेजा जेल

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || रघुनाथ नगर || जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रघुनाथनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.224 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत 26 हजार 688 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ब) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे थाना रघुनाथनगर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक अपने पिट्ठू बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर रघुनाथनगर के केसरी चौक के पास बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अनीश कुमार पनिका (21 वर्ष), पिता राम प्रसाद पनिका, निवासी ग्राम कोयल खुर्द, थाना माडा, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) बताया। नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से खाकी रंग के ब्राउन टेप से लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर तीनों पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।रघुनाथ नगर पुलिस के द्वारा तीनों पैकेटों का वजन कराने पर कुल 2.224 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 26,688 रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 78/26 के तहत धारा 20(ब) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने या बेचने की योजना थी। मामले के अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

जहां विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करनें के बाद 13 जुलाई 2026 को आरोपी अनीश कुमार पनिका को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।जहां इस कार्यवाही में रघुनाथ नगर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रघुनाथ मरावी, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक संजय जायसवाल, राममूरत यादव सहित रघुनाथनगर थाना पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। जहां जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!